नीम बाथ-

ये बाथ खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसे स्किन डिसीज होते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों पुदीने की पत्तियों को उबाल लें, अब इस पानी को ठंडा करके अपने नहाने वाले पानी में मिलाएं और इस पानी से नहाएं। नियमित रूप से नीम बाथ लेने पर आपको कील-मुंहासे फोड़े-फुंसी से निजात मिलेगा।

डियो बाथ-

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिनके शरीर से बहुत ज्यादा पसीने की बदबू आती है। पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए एक बाल्टी पानी में नमक एक चम्मच डियो मिलाकर इस पानी से नहाएं। इस बाथ को लेने पर ताजगीभरा अहसास होगा। साथ ही दिन भर बॉडी से भीनी-भीनी सी खुशबू आती रहेगी।

 

रोज बाथ-

ताजे देसी गुलाब के फूलों से नहाने का मजा ही कुछ अलग है। पांच-छह देसी गुलाब के पत्तों को एक अपने नहाने वाले टब में मिलकर रख दें। कुछ समय बाद आप इस पानी से नहाएं। आपका शरीर गुलाब सा महक उठेगा और आपके पास से दिनभर खुशबु आते रहेगी।